Wednesday, September 16, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

आशीर्वाद का दीया’ में जिलेवासी निभाएं सहभागिता- विधायक भईया लाल राजवाड़े

kamrun nisha

‘आशीर्वाद का दीया’ में जिलेवासी निभाएं सहभागिता- विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े

कोरिया, / सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने क्षेत्र एवं जिलेवासियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

विधायक श्री राजवाड़े ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यालय एवं संस्थान में एक दीया अवश्य प्रज्वलित करें और इस सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को अभिव्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कोरिया जिले में 17 सितंबर को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, अमृत सरोवरों और प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता से यह आयोजन जिले में जनभागीदारी का व्यापक संदेश देगा।

विधायक श्री राजवाड़े ने कहा कि प्रत्येक परिवार द्वारा जलाया गया एक दीप इस सामूहिक आयोजन में सहभागिता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने क्षेत्र एवं जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों के साथ इस आयोजन में सहभागी बनें तथा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *