Thursday, September 24, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

नगर निकायों में वार्ड आरक्षण की कार्यवाही 28 सितंबर को बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा नगर पालिका के वार्डों का होगा आरक्षण

नगर निकायों में वार्ड आरक्षण की कार्यवाही 28 सितंबर को

बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा नगर पालिका के वार्डों का होगा आरक्षण

कोरिया, / जिले के नगरीय निकायों में आगामी निर्वाचन के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 28 सितंबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, बैकुण्ठपुर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों तथा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर एवं नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के वार्डों का आरक्षण किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के 20 वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 28 सितंबर को प्रातः 11 बजे तथा नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के 15 वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही प्रातः 11:30 बजे प्रारंभ होगी।

जारी सूचना में बताया गया है कि वार्ड आरक्षण की कार्यवाही के दौरान सर्व आम नागरिक उपस्थित होकर आरक्षण की कार्यवाही में शामिल हो सकते हैं। संबंधित नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार संपन्न की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *