महिला बाल विकास विभाग व स्वास्थ्य विभाग की महापौर ने ली क्लास आंगनबाड़ियों की स्थिति, टीकाकरण व सुपोषण अभियान की समीक्षा स्वास्थ्य विभाग से मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की ली जानकारी

जिला जगदलपुर से बसकी ठाकुर की रिपोर्ट
जगदलपुर27फरवरी* महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने निगम कार्यालय में महिला व बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की महत्त्वपूर्ण बैठक लेकर आंगनबाड़ियों की स्थिति, नये आंगनबाड़ी भवन बनाने, नियमित आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने के साथ मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की सतत मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक को दिए। इस दौरान महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि राज्य सरकार के मुखिया भूपेश बघेल की मंशा है कि कुपोषण से मुक्ति मिले और इसके लिए माता-बच्चों को जो मिड डे मिल व पोषक आहार मिल रहें उसका जमीनीं स्तर पर क्रियान्यवयन हो।
उसके पश्चात महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने स्वास्थय विभाग के अधिकारी व कर्मचारी से बैठक मे शहर के 48 वाडो मे स्वास्थय विभाग के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना व स्वास्थ्य कार्यक्रम के संबंध में जानकारी लिया साथ ही महापौर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी को निर्देशित किया कि वार्डों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर लगाये खासकर निचली बस्तियों में लोगो को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से नियमित वहां जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करें। आगामी दिनों में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखकर स्वास्थ शिविरों का आयोजन किया जाये। महापौर ने महिला व बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वार्डों में गर्भवती महिलायों, शिशुवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को समय से जांच के साथ दवाई सही समय पर उपलब्ध हो। इस बैठक में पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव, पार्षद बलराम यादव, इमरान खान व श्रीमती एन एन कुरैशी प्रभारी परियोजना अधिकारी (शहरी ),महिला बाल विकास विभाग , श्रीमती अर्चना सेमसन पर्यवेक्षक, लिपिक अनिल ठाकुर व स्वास्थ्य विभाग के पी डी बस्तिया के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
