Saturday, October 31, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ताओं पर द्वेषपूर्वक कारवाई, विरोध प्रदर्शन की तैयारी में पार्टी- रेणुका सिंह

कमरून निशा

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने दिल्ली स्थित अपने कार्यालय से विज्ञप्ती जारी कर कहा है क़ी बैकुंठपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पार द्वेष पूर्वक करवाई कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं पर कारवाई कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। बदले की भावना से ही कोरिया के बैकुंठपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर द्वेष पूर्वक कार्यवाई करते हुए पार्टी कार्यकर्ता संजय अग्रवाल का मैरिज गार्डन जो कि उनकी स्वयं की भूमि पर बना था उसको जेसीबी एवं पुलिस बल के उपस्थिति में तोड़ दिया गया, जबकि सूचना के अधिकार से मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर विधायक के पैलेस प्रांगण में बने दुकान एवं अन्य भवन बगैर नगर पालिका के भवन निर्माण अनुज्ञा के बने हैं। लेकिन सत्ता के डर से निगम प्रशासन या जिला प्रशासन करवाई करने से कतरा रहे हैं। पक्षपात पूर्वक की जा रही कार्रवाई का पार्टी विरोध करती है। साथ ही पूरा भाजपा कार्यकर्ता संगठन संजय अग्रवाल के साथ खड़ा है व जल्द ही इस प्रकार की द्वेष पूर्वक की जा रही कारवाई पर अंकुश लगाने पार्टी प्रदर्शन की तैयारी कर रही है।