Friday, October 23, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

जिला आबकारी सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

कमरून निशा


कोरिया 4 दिसंबर 2020/ कलेक्टर एसएन राठौर की अध्यक्षता में आज जिला आबकारी सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह तथा जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर, सोनहत, खड़गवां एवं नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि तथा एएसपी श्री पंकज शुक्ला शामिल हुए।
बैठक में वर्ष 2021-22 के लिए जिले में देशी व विदेशी मदिरा दुकानों के व्यवस्थापन हेतु आबकारी सलाहकार समिति से सुझाव लिए गए। जिला आबकारी अधिकारी ने बैठक में बताया कि इन सुझावों को शासन के समक्ष भेजा जायेगा। उन्होंने बैठक में बताया कि जिले में 23 देशी व विदेशी दुकानें संचालित हैं जिनमें से 13 दुकानों की स्थिति में परिवर्तन किया जाना है। बैठक में मदिरा दुकानों के स्वरूप में परिवर्तन एवं शिफ्टिंग के विषय में जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर उनके सुझाव लिए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर पंचायत खोंगापानी, नई लेदरी एवं मनेन्द्रगढ़ में अवैध कच्ची शराब बिक्री की शिकायत मिलने पर कलेक्टर राठौर ने कारर्वाई करने के निर्देश आबकारी अधिकारी को दिये। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदीप गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।