Saturday, September 26, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

‘‘न्यू लाईफ‘‘ में विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शीक्षा का आयोजन.

kamrun nisha

‘‘न्यू लाईफ‘‘ में विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शीक्षा का आयोजन

बैकुुंठपुर – ‘‘न्यू लाईफ‘‘ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल बैकुंठपुर में स्वास्थ्य शिक्षा का आयोजन किया गया। इस वर्ष हृदय दिवस का थीम ‘‘यूज हार्ट फाॅर एवरी हार्ट‘‘ (यानि सभी हृदयों के लिए हृदय का उपयोग करें) रखी गई है।

जिसमें हृदय एवं रक्तवाहिकाओं संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने पर जोर दिया गया है। हृदय रोग के विषय में भ्रम हृदय को स्वास्थ्य रखने के लिए क्या करें या क्या न करें के बारे में बताया गया। छात्र/छात्राओं के द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन व्यायाम करने एवं स्वच्छ भोजन करने से हृदय रोग से बचा जा सकता है एवं छात्र/छात्राओं द्वारा यह भी बताया गया कि धुम्रपान, शराब, अनियमित सोना आदि से हृदय रोग हो सकती है बताया गया। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन नर्सिंग ट्यूटर पूजा केवट के द्वारा तथा प्राचार्य डाॅ0 अंजना सैम्यूल के मार्गदर्शन में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *