सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक माननीय गुलाब कमरो ने दुरस्थ वनांचल क्षेत्र भरतपुर विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 25 लाख के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

कमरून निशा

माननीय विधायक गुलाब कमरो ने ग्राम पंचायत शेरी में टिकुरीटोला के लोकलनाला में 5 लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य,ग्राम पंचायत डोम्हरा में 7 लाख की लागत से तेलिया ढोड़मा नाला में पुलिया निर्माण कार्य ,ग्राम पंचायत तोजा में कंकाली देवी मार्ग पर 5 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य,ग्राम पंचायत कुवारी स्थित बैगापारा में 4 लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य एवं ग्राम पंचायत तितौली में गढहा देवी मार्ग पर 4 लाख की लागत की पुलिया निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

माननीय विधायक गुलाब कमरो के दो दिवसीय जनकपुर दौरे के दौरान ग्राम पंचायत बरेल व तितौली में ग्रामीणों ने शैला व कर्मा नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published.