जुर्म

आखिरकार मारा गया विकास दुबे ..

कमरून निशा

कानपुर में बाईपास के पास पलटी विकास दुबे की कार)
(पिस्टल छीनकर किया हमला और भागने का प्रयास )
कानपुर । आठ पुलिस कर्मियों की हत्या का फरार आरोपी विकास दुबे जिसे कल ही उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया था , आज सुबह कानपुर में हुई मुठभेड में मारा गया ।
खबर है कि कानपुर में भौती हाईवे के पास पुलिस की एक कार पलट गई , विकास दुबे भी उसी में बैठा था । कार पलटते ही विकास दुबे ने साथ बैठे पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन ली और भागने लगा । वहां मौजूद एस टी एफ की टीम तथा दूसरी कारों में सवार पुलिस कर्मियों ने जो कि उज्जैन से ही साथ चल रहे थे, ने विकास दुबे को सरेंडर करने कहा ,

लेकिन विकास ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी , तब पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी , जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । तत्काल उस कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इस मुठभेड़ में 3 पुलिस कर्मी अनूप , पंकज और प्रदीप भी घायल हुए हैं । इस तरह 2 जुलाई से शुरू हुए एक हाई वोल्टेज ड्रामे का आखिरकार अंत हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *