केल्हारी परिक्षेत्र वन मंडल में सात हाथियों की घुसपैठ, घरों को पहुंचाया नुकसान
kamrun nisha

केल्हारी परिक्षेत्र वनमंडल के जंगल में पहुंचे सात हाथियों के दल पर अब वन विभाग नजर बनाए रखी है केल्हारी वनमंडल में नंदलाल का मकान तोड़फोड़ करने के अलावा अनाज भी चट कर रहे हैं सात हाथियों की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है
कोरिया – केल्हारी परिक्षेत्र वनमंडल के जंगल में सात हाथियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया बीती रात ग्राम श्रीरामपुर के प्राथमिक पाठशाला के पास से गुजर रहे हैं हाथियों के झुंड ने एक मकान को गिरा दिया घटना के बाद वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ मिलकर हाथियों के झुंड को खदड़ने का प्रयास करने लगे तब जाकर हाथियों का दल जंगल की ओर भागने लगा वन विभाग के अनुसार हाथी अभी इसी जंगल में डटे हुए हैं
केल्हारी वनमंडल के जंगल में पहुंचे हाथियों के दल पर अब वन विभाग हाथियों की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं ग्रामीणों को सजग रहने की अपील हाथियों के दोबारा लौटने के बाद वन अमला सतर्क हो गया है वनकर्मियों की एक टीम बनाकर उन्हें हाथी से कुछ दूरी पर तैनात कर दिया गया इसके साथ ग्रामीणों से भी अपील की गई कि वे सजग रहें जंगल की ओर ना निकलें महुआ, अनाज आदि को सुरक्षित रखने का सुझाव भी दिया गया क्योंकि इसी लालच में हाथी मकान तोड़ देते हैं
दहशत के बीच गुजार रहे दिन इस क्षेत्र में हाथी आतंक मचाकर रखे हुए हैं

